फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   oxysen plant formed indictict hospital

जिला अस्पताल में लगेगा एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट

Sat, 08 May 2021 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
oxysen plant formed indictict hospital
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार की देर शाम को डीएम अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट पार्क में आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी ने जिले में एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट की स्वीकृति मिलने और जिला अस्पताल में इस प्लांट का निर्माण कार्य शुरू करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा 1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसका निर्माण कार्य जिला चिकित्सालय में शुरू किया जाएगा। यह भी बताया गया कि झांसी मेडिकल कॉलेज में ललितपुर के मरीजों के लिए 60 बेड आरक्षित किए गए हैं, लेकिन जनपद के मात्र 15 मरीज रखे गए हैं, अन्य आरक्षित बेडों पर जनपद के मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है, इस पर जिलाधिकारी ने इस प्रकरण पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड अस्पतालों में कार्य करने वाले सभी कार्मिकों को एन-95 मास्क, ग्लब्स एवं आवश्यकता पड़ने पर उन्हें पीपीई किट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। फेसेलिटी एलोकेशन सभी मरीजों का किया जाना है, किसी भी दशा में कोई भी मरीज अनट्रेस न रह जाए। कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान यदि कोई मरीज संक्रमित पाया जाता है तो तत्काल दवाएं उपलब्ध कराएं। मौके पर डीसी मनरेगा द्वारा अवगत कराया कि मड़ावरा के एमओआइसी द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है, इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपद में प्रत्येक सीएचसी पर एक जिलास्तरीय अधिकारी को नोडल नामित किया जाए, जो संबंधित सीएचसी/पीएचसी में कोविड उपचार की मॉनिटरिंग करेंगे। सभी कंटेंमेंट जोन में सघन सफाई एवं फॉगिंग अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर यादव, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed