फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   oxysen bank annapoorna

अन्नपूर्णा ऑक्सीजन बैंक से ललितपुर शहर वासियों को नि:शुल्क ऑक्सिजन की सुविधा

Sun, 09 May 2021 02:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
oxysen bank annapoorna
ललितपुर। अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय में अन्नपूर्णा ऑक्सीजन बैंक स्थापित किया जा रहा है, जिससे लोगों को जिला अस्पताल या घर पर ऑक्सीजन की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। सिलिंडर 20 मई तक के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा भोजनशाला के संरक्षक समाजसेवी रवि तिवारी ने ऑक्सीजन बैंक में 50 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर, 50 सिलिंडर 10 लीटर वाले, 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 10 लीटर वाले देने की घोषणा की है। इसमें से 50 ऑक्सीजन सिलिंडर 10 लीटर के उन्होंने मुंबई में बुक करके ललितपुर के लिए रवाना कर दिए हैं। 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 47 लीटर वाले बड़े 50 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्धता के अनुसार अति शीघ्र भिजवा देंगे। अन्नपूर्णा सेवा संघ के अमित प्रिय जैन ने कहा कि रवि तिवारी ने लगभग 45 लाख रुपये की सामग्री की घोषणा कर ऑक्सीजन बैंक को स्थापित करने में मदद प्रदान की है। विनय जैन व उदित जैन और गुलशन सराफ ने 10-10 लीटर वाला ऑक्सीजन सिलिंडर ऑक्सीजन बैंक में देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed