फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   oxygen plant launched

प्रभारी मंत्री ने किया ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ

Wed, 22 Sep 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
oxygen plant launched
कैप्सन - ऑक्सीजन प्लांट का शुभारम्भ करते प्रभारी मंत्री एवं अन्य - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट/महरौनी। सूबे के राज्यमंत्री व जिला प्रभारी गिरीश चंद्र यादव ने मंगलवार को दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर एवं पूजन कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के चलते कई लोगों की मृत्यु के बाद सरकार ने तीसरी संभावित लहर के पहले ऑक्सीजन की व्यवस्था के तहत प्रदेश में कई जगह ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना कराई। इसके तहत जनपद में तालबेहट, महरौनी और जिला मुख्यालय पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए। प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक आदि की मौजूदगी में 500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर एसडीएम अनिल कुमार, सीओ इमरान अहमद, चिकित्सा अधीक्षक नितिन कंसौरिया, ईओ पंकज कुमार, जिला उपाध्यक्ष हरिशचंद्र रावत, विनोद अगरिया, मुक्ता सोनी, दीपचंद कुशवाहा, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, महरौनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव ने पूजन कर किया। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट लग जाने से अब क्षेत्र के मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के अलावा चेयरमैन कृष्णा सिंह, ईओ मधुसूदन जायसवाल, महेंद्र सिंह राजावत, आशुतोष सिंह सेंगर, शिवा सिंह तोमर, राघवेंद्र पटैरिया, बृजेश रिछारिया, सौरभ राजा, महिरवान पटेल, सुखलाल, कल्लू राईन, शादिक, राज खान, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने परखी व्यवस्थाएं
तालबेहट। ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ के पहले सीएचसी पहुंचे जिलाधिकारी ने मैटरीनिटी विंग में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से डॉक्टरों एवं वैक्सीनेशन की जानकारी ली, लेकिन स्वास्थ्य कर्मी कुछ भी नहीं बता सके। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं और भर्ती प्रसूताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed