{"_id":"6092f76c8ebc3ed703064bf6","slug":"oxygen-cylinder-bjp-leader-lalitpur-news-jhs1944474101","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली सिलिंडरों में आक्सीजन भराने की हो रही समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली सिलिंडरों में आक्सीजन भराने की हो रही समस्या
विज्ञापन
ललितपुर। भाजपा के नगराध्यक्ष एवं जिला महामंत्री ने जिलाधिकारी को कोविड मरीजों को उपचार में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आक्सीजन सिलिंडर के परिवहन में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के वाहन लगाने की मांग की है।
जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव व नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि कोविड महामारी के समय में आमजन को अपने मरीज को आक्सीजन आवश्यकता पड़ रही है। गैस एजेंसी निलंबित चल रही है। ऐसे में लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में संचालित एंबुलेंस ऑक्सीजन सिलिंडर परिवहन करने में लगी हुई है। इस कार्य में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के वाहनों का उपयोग किया जा सकता है। इससे एंबुलेंस की सुविधा मरीजो को मिलने लगेगी और जरूरतमंद मरीजों को इलाज की सुविधा आसान हो जाएगी।
------
पश्चिम बंगाल में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन
भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई ने पश्चिम बंगाल में हो रहे नरसंहार एवं महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई है। ज्ञापन पर नगराध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव, अजय जैन, नगर महामंत्री दीपक पाराशर, रवि साहू, नगर मंत्री मनीष बामौर, मीडिया प्रभारी नितिन पंथ, सेक्टर संयोजक रमन सरदार आदि के हस्ताक्षर अंकित हैं।