फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   overbridge

ओवरब्रिज के पिलरों के दोनों ओर कीचड़ में तब्दील हुआ सड़क मार्ग

Tue, 17 Sep 2019 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
overbridge
ओवरब्रिज के पास का रास्ता दल दल में तब्दील
विज्ञापन

ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के खंभों का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन, सर्विस रोड नहीं बनाए जाने के कारण यहां कीचड़ ही कीचड़ है। इस मार्ग पर साठ गांवों ग्रामीणों व आधे शहर के राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है। बरसात के कारण कीचड़ और गड्ढे होने के कारण वाहन फिसल रहे हैं, जिससे राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लेकिन, जिम्मेदारों द्वारा सड़क मार्ग के समतलीकरण में ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है।
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर उप्र सेतु निगम द्वारा नेहरु नगर की ओर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां पिलर बनाने का कार्य पूरा हो चुका है और वर्तमान में ऊपर का निर्माण चल रहा है। यहां छोटे वाहनों और राहगीरों के निकलने के लिए सर्विस रोड का सही निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। निर्माण संस्था द्वारा यहां बनाए गए पिलरों के दोनों ओर सड़क पर बन चुके गड्ढों को काली मिट्टी से भर दिया गया, जिससे बरसात के कारण काली मिट्टी और खतरनाक हो गई है। करीब पांच सौ मीटर से अधिक लंबाई की यह सड़क गड्ढों व कीचड़ में बदल गई।
विज्ञापन

देवगढ़ मार्ग पर बसा मोहल्ला नेहरु नगर व जुगपुरा शहर की आधी आबादी के बराबर है। इसी मार्ग पर जिले के करीब साठ गांवों के लोगों का आना जाना रहता है। बड़े वाहन तो सिद्घन बाईपास की ऊबड़-खाबड़ सड़क से निकल जाते हैं, लेकिन छोटे वाहनों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पांच सौ मीटर दूर से ओवरब्रिज निर्माण के कारण सड़क के दोनों ओर संकरा होने व कीचड़ ही कीचड़ बने रहने से आने- जाने वालों को असुविधा हो रही है। चूंकि रेलवे स्टेशन और बाजार का मुख्य मार्ग यही सड़क है, इसलिए लोगों का इसी मार्ग से आना- जाना अधिक रहता है। इसके साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को मच्छर व गंदगी से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
ओवरब्रिज निर्माण होने से यहां काफी राहत मिलेेगी, लेकिन उससे पूर्व यहां के लोगों को निकलने के लिए कम से कम चलने लायक सड़क तो बना दी जाए। सड़क से दिन में कई बार निकलना होता है, लेकिन गड्ढे व कीचड़ के कारण वाहन फिसलने का डर बना रहता है। कई बार वाहन फिसलकर गिर जाते हैं और चोटें आती हैं।
- मेहरबान रैकवार।
ओवरब्रिज निर्माण के कारण यहां पिलर के दोनों ओर सड़कें कीचड़ में बदल चुकी हैं। उसे समौसा और मंगौड़ी का ठेला लेकर रोज सुबह व शाम को निकलना होता है, लेकिन थोड़ा सा पानी गिरने से यहां कीचड़ हो जाता है। इससे ठेला निकालने में परेशानी होती है। प्रशासन को सड़क के मरम्मतीकरण का कार्य शीघ्र पूरा कराना चाहिए।
- जितेंद्र पाल, नेहरु नगर।
ओवरब्रिज के लिए बनाए गए पिलरों के दोनों ओर सर्विस रोड पर गड्ढे होने पर पहले ही मरम्मतीकरण कराया गया था। बरसात के कारण फिर से कीचड़ और गड्ढे हो गए हैं, जिसे बरसात के बाद फिर से सर्विस रोड मरम्मतीकरण का कार्य कराया जाएगा।

- आरके सिंह, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम।
मरम्मत नहीं डामर की सड़क जरूरी
नियम है कि जहां पर भी सेतु निगम ओवरब्रिज का निर्माण करता है, वहां ओवरब्रिज की निर्धारित दूरी तक सेतु निगम को डामर की सर्विस रोड बनानी पड़ती है, लेकिन यहां पर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed