{"_id":"61707334ac3042229f0b5c00","slug":"overbridge-contruction-begin-lalitpur-news-jhs2070708181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने शुरू किया ओवरब्रिज का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने शुरू किया ओवरब्रिज का निर्माण कार्य
विज्ञापन
जान को जोखिम में डालकर क्रासिंग पार करते लोग
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर जहां सेतु निगम द्वारा अपने हिस्से का काम सत्तर फीसदी तक पूरा कर लिया गया है, वहीं अब रेलवे ने भी ओवरब्रिज निर्माण के लिए नेहरू नगर की ओर गड्ढा की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया, यहां पिलर का निर्माण शुरू किया जाएगा।
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों ओर से ट्रेनों का आवागमन काफी अधिक है। चौबीस घंटे में यहां से लगभग दो सौ ट्रेनों का आवागमन होता है और इस दौरान अलग-अलग समय में यहां लगभग सोलह से सत्रह घंटे तक रेलवे का गेट बंद रहता है। इसके चलते से रेलवे लाइन के दूसरी ओर नेहरू नगर में बड़ी संख्या में आबादी बस गई है जबकि इस रेलवे क्रॉसिंग से करीब साठ गांव के लोगों का आवागमन रहता है। जबकि पर्यटन और पत्थर व्यापार की दृष्टि से जाखलौन, धौर्रा और रणछोरधाम, मुचकुंद गुफा, चांदपुर, जहाजपुर एवं देवगढ़ स्थित दशावतार एवं जैन मंदिर और बौद्ध गुफाओं के लिए रोजाना सैकड़ों पर्यटक घूमने जाते हैं और वह सभी इसी मार्ग से आते जाते हैं, लेकिन अधिकांश समय गेट बंद रहता है और कई बार तो आधा घंटा से भी अधिक समय तक गेट बंद होने से लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है।
इसके लिए यहां देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। जिसमें देवगढ़ क्रॉसिंग का हिस्सा छोड़ साढ़े सात सौ मीटर लंबाई के ओवरब्रिज का निर्माण कार्य सेतु निगम द्वारा किया जा रहा है। जिसमें सेतु निगम द्वारा पिलर और स्लैब का काम लगभग सत्तर फीसदी तक पूर्ण हो चुका है। जबकि बाकी कार्य भी तेजी से चल रहा है। वहीं अब रेलवे द्वारा भी रेलवे क्रॉसिंग पर अपने हिस्से का ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए दो सप्ताह पहले जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं रेलवे के अधिकारियों ने भूमि पूजन किया था और अब रेलवे द्वारा क्रॉसिंग पर नेहरू नगर की ओर पिलर बनाने के लिए गड्ढे की खुदाई का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही खुदाई के बाद यहां पिलर बनाने के लिए पहले सरिया व सीमेंट का फाउंडेशन तैयार किया जाएगा, इसके बाद पिलर निर्माण का काम शुरू होगा।