फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   over bridge contruction will be completed in three month

तीन महीने में पूरा हो जाएगा सेतु निगम का ओवरब्रिज का काम

Wed, 29 Sep 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
over bridge contruction will be completed in three month
ओवरब्रिज पर काम करते कर्मी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर ओवरब्रिज का सेतु निगम का काम लगभग अस्सी फीसदी तक हो गया है। नेहरूनगर की ओर ओवरब्रिज के लिए स्लोप का काम भी लगभग अंतिम पड़ाव पर है। जबकि क्रॉसिंग के पहले रेलवे स्टेशन तिराहा की ओर भी ओवरब्रिज का स्लैब डालने का काम भी तेजी से हो रहा है। इसके बाद स्लोप का काम किया जाएगा। सेतु निगम के अनुसार उनका काम लगभग तीन माह में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम द्वारा ढाई वर्ष पहले ओवरब्रिज का काम शुरू किया था जिसका शिलान्यास उस समय केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने किया था जिसके बाद से सेतु निगम ने ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया था और अधिकारियों द्वारा डेढ़ वर्ष में सेतु निगम बनकर तैयार होने की बात कही थी लेकिन अब तक सेतु निगम का ही लगभग अस्सी फीसदी काम ही हो सका है। जबकि अभी बीस फीसदी काम होना बाकी है। सेतु निगम द्वारा नेहरूनगर की ओर पिलरों पर गॉटर डालने के बाद आठ पिलर के मध्य स्लैब का काम भी पूरा हो गया है। हालांकि आठवें और नवें पिलर के मध्य स्लैब डालने का काम किया जा रहा है। वहीं नेहननगर की ओर ही शुरूआत के पिलर से सड़क तक स्लोप बनाने का काम लगभग पूरा होने वाला है। वहीं देवगढ़ क्रॉसिंग के पहले भी पिलरों व गॉटर तैयार होने के बाद स्लैब डालने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस प्रकार आगामी तीन महीने में सेतु निगम का ओवरब्रिज का काम लगभग पूरा होने की उम्मीद है। लेकिन अभी रेलवे द्वारा काम शुरू नहीं किया गया है। इसके लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने अपने काम की प्रगति और रेलवे का काम शुरू कराने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया है। ताकि रेलवे का काम जल्द से जल्द शुरू हो सके और ओवरब्रिज का काम पूरा होकर लोगों को इसकी सुविधा मुहैया हो सके।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम का ओवरब्रिज का काम अंतिम चरण में चल रहा है, जिसके लगभग दो से ढाई महीने में पूरा होने की उम्मीद है।
धर्मेंद्र कुमार, अवर अभियंता सेतु निगम।

ओवरब्रिज पर डला स्लिप

ओवरब्रिज पर डला स्लिप- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed