ललितपुर। ब्लॉक बार के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का आपरेशन कायाकल्प के लिए ऑनलाइन उन्मुखीकरण गूगल मीट के माध्यम से किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों को आपरेशन कायाकल्प के पैरामीटर बताए गए।
प्रभारी खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा ने अध्यक्षता करते हुए आपरेशन कायाकल्प के 18 पैरामीटरों से समस्त परिषदीय विद्यालयों को संतृप्त करने का आह्वान ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम प्रधानों से किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। बीईओ योगेंद्र नाथ ने विद्यालयों में कायाकल्प के तहत कराए जा रहे कार्यों व आवश्यक सूचनाएं साझा करते हुए बताया कि राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत जो धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है, उससे स्कूलों में सुरक्षित और शुद्ध पेयजल, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय व मूत्रालय, दिव्यांग शुलभ शौचालय, मल्टीपल हैंडवाशिंग सिस्टम, स्कूलों की छतों, दीवारों, फर्श, दरवाजों की वृहद मरम्मत व रंगाई पुताई, विद्युतीकरण, विद्युत संयोजन, रसोई घर, फर्नीचर (डेस्क बेंच)आदि जैसी 18 मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जाना है। संचालन करते हुए एआरपी प्रदीप कुमार सोनी ने ई पाठशाला के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा ई-पाठशाला का संचालन किया जा रहा है, इसके पीछे मकसद बच्चों की पढ़ाई में आ रही बाधा बन रही संसाधनों की कमी को दूर करना है, इसमें प्रेरणा साथी मददगार साबित होंगे। इस अवसर पर एडीओ आशीष कुमार, एडीओ अमित जैन सहित बार ब्लॉक के बड़ी दुलैया ग्राम प्रधान भावनी, काशीराम ग्राम प्रधान बानपुर, सामरी ग्राम प्रधान कारीटोरन , देशराज ग्राम प्रधान बनौनी, ओमकेश ग्राम प्रधान गदयाना , रूपेश ग्राम प्रधान सुनवाहा आदि उपस्थित रहे।