फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   opd will continue in hospital

अस्पताल में ओपीडी व्यवस्था सुचारु रखें

Thu, 27 May 2021 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
opd will continue in hospital
ललितपुर। बुधवार को प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। जिसमें अस्पताल में ओपीडी व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। जिससे कोई मरीज बिना इलाज के न जाए। अस्पताल में ऑक्सीजन की शत-प्रतिशत आपूर्ति बनाए रखें। साथ ही नियमित रूप से सैनिटाइजेशन, साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में कोविड-19 अंतर्गत बनाए गए पीडियाट्रिक वार्ड को देखा, जिसमें 30 बेड पीडियाट्रिक वार्ड के लिए व 10 बेड पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट के लिए उपलब्ध हैं। इसके बाद दवा वितरण केंद्र होम आइसोलेशन के मरीजों की दवा का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को अविलंब दवाई की किट उपलब्ध कराए जाने के लिए कहा। भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां मरीजों को भोजन बांटा जा चुका था। वार्ड में भर्ती मरीजों से चिकित्सालय की व्यवस्थाएं भोजन, पानी, दवा व चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोविड-19 आईसीयू देखा, जहां तीन मरीज वेंटिलेटर पर थे, जिन्हें खतरे से बाहर बताया गया। ट्रॉमा सेंटर में संचालित कोविड-19 जांच केंद्र का भी निरीक्षण किया। जहां पर सीएमओ ने बताया कि इस मशीन के द्वारा 40 मिनट में जांच का रिजल्ट दिखाया जाता है। इस दौरान जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएन सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके गर्ग, उपायुक्त मनरेगा रविंद्र वीर यादव, डीपीआरओ अवधेश कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यवस्थाओं में और सुधार लाने के निर्देश
तालबेहट। बुधवार को जनपद के प्रवास पर आए प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कोविड एल टू का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने व्यवस्थाओं में और सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को प्रभारी मंत्री ने कोविड एल टू अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दवा, मरीजों की संख्या, भोजन आदि के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद हकीकत जानने के लिए भर्ती मरीज ज्ञान बाई से दी जा रही सेवाओं, दवाओं, इंजेक्शन, भोजन, चिकित्सकों के व्यवहार आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कंसौरिया, डॉ. हिमांशु, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. बृजेश गुप्ता एवं स्टाफ नर्स आरती परिहार, वार्ड ब्वॉय सौरभ परिहार, फार्मासिस्ट गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed