फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one worker died during digging the well, two serious

कुआं गहरा कर रहे तीन मजदूर मशीन सहित कुएं में गिरे, एक की मौत

Sun, 14 Feb 2021 08:05 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
one worker died during digging the well, two serious
कैप्सन - मौके का निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट (ललितपुर)। रविवार को सुबह कोतवाली के अंतर्गत ग्रामसभा खांदी के मजरा करीला में कुआं गहरीकरण (खुदाई) के काम के दौरान मशीन कुएं में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां दोनों मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा तालबेहट निवासी नारायण चौबे का ग्राम सभा खांदी के मजरा करीला में खेत है, जिस पर पुराना कुआं भी बना है। इसमें नीचे पत्थर होने के कारण पानी कम है। पानी बढ़ाने के लिए वह कुएं का गहरीकरण करा रहे थे। जिसमें ब्लास्टिंग मशीन से ब्लास्ट कराने एवं जुगाड़ मशीन से मिट्टी निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान रविवार को सुबह काम करते समय अचानक जुगाड़ मशीन कुएं में गिर गई। तीन मजदूर भी उसकी चपेट में आ गए। जिसमें हरकिशन कुशवाहा (32) पुत्र रामकिशन कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संतोष (34) पुत्र मोहन एवं नारायण (35) पुत्र ग्यासी कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को लोग सीएचसी ले गए जहां संतोष और नारायण की हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक हरकिशन के एक पुत्र और एक पुत्री है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मजदूरी करके ही अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के पिता के पास भी खेती की भूमि नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजा दिया जाएगा
मृतक के नाम भूमि नहीं है। उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन आर्थिक कोष से सहायता के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। मुआवजा दिलाया जाएगा।
अनिल कुमार, एसडीएम तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed