फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One week passed, police failed to find the businessman

Lalitpur News: एक सप्ताह गुजरा, व्यापारी को खोजने में नाकाम रही पुलिस

Thu, 15 Feb 2024 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
One week passed, police failed to find the businessman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रतिष्ठित व्यापारी के रहस्यमय तरीके से लापता होने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस की टीमें खाली हाथ हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, व्यापारी के परिवारजन की चिंता बढ़ती जा रही है।
मोहल्ला पारसनाथ कॉलोनी के संजीव जैन शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। यहां उनके परिवार का होटल व बाइक का शोरूम है। सात फरवरी को संजीव जैन घर से बिना बताए निकल गए थे। जब वह काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शहर के लोगों ने उनकी खोजबीन के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना शुरू किया। इधर व्यापारी के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी और खोजबीन की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

कोई सुराग न मिलने पर परिजन चिंतित होने लगे। वे कोतवाली जाकर संजीव जैन के बारे में अपडेट लेने लगे, लेकिन उन्हें कोरी दिलासा के अलावा और कुछ नहीं मिल रहा। उधर, व्यापारी को सकुशल खोजने के लिए एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया। लेकिन, सात दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। वैसे, पुलिस अधिकारी व्यापारी को जल्द सकुशल खोजने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed