फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One people dead for accident, three injured

टैक्सी ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत, तीन गंभीर

Mon, 29 Jun 2020 07:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
One people dead for accident, three injured
दुर्घटना - फोटो : ????????
तालबेहट/पूराकलां। थाना पूराकलां अंतर्गत पठारी-पूराकलां मार्ग पर एक टैक्सी और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक की तालबेहट आते समय रास्ते में मौत हो गई। तीन अन्य लोग भी घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के थाना जीरौन अंतर्गत ग्राम देवना निवासी बृजेश (35) पुत्र मोहन यादव बाइक (एमपी- 36 एमएच-2858) से ललितपुर के समीप शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी, बच्चे और एक अन्य के साथ जा रहा था। दोपहर में बाहर बजे पठारी और पूराकलां के मध्य सामने से तेज गति से आए रही एक टैक्सी ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दूर जा गिरे। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पूराकलां पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी तालबेहट लाया गया। रास्ते में बृजेश की मौत हो गई। जबकि मृतक बृजेश की पत्नी रजनी (30), पुत्र शिवम (14) और एक अन्य रोहित पुत्र चंद्रभान (22) की हालत गंभीर होने पर तीनों का मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। बाद में नत्थीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed