{"_id":"5eebba6d8ebc3e42cc66178e","slug":"one-more-misterious-shifted-in-ronda-lalitpur-news-jhs169409237","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और व्यक्ति दंदिग्ध, रौंडा में शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और व्यक्ति दंदिग्ध, रौंडा में शिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में कोविड-19 के कलेक्शन सेंटरो से कुल 3475 सैंपल भेजे गए हैं, जिनमे से 3313 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 3310 निगेटिव व 04 पॉजीटिव हैं। एक की मौत हो चुकी है और दूसरे व्यक्ति का सैंपल इंदौर से लिया गया था। 162 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। ग्राम तेरई फाटक में दो टीमों द्वारा 137 घरों के 822 व्यक्तियों का सर्वे किया गया, जिसमें एक व्यक्ति ऐसा मिला, जिसमें कोरोना संदिग्ध लक्षण थे। इसलिए उसकी सैंपलिंग करके ग्राम विकास संस्थान रौंडा में शिफ्ट कर दिया गया।
13 जून को कुल 85 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 84 परिणाम ऋणात्मक तथा एक परिणाम लंबित है। अगले दिन कुल 94 सैंपल लिए गए थे, इन सभी के परिणाम ऋणात्मक आए हैं। 15 जून को 65 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 64 परिणाम ऋणात्मक है तथा शेष एक परिणाम लंबित है। 16 जून को कुल 82 सैंपल लिए गए थे, सभी के परिणाम ऋणात्मक आए हैं। 17 जून को 63 सैंपल लिए गए और सभी परिणाम लंबित हैं। 18 जून को शाम साढ़े चार बजे तक 91 सैंपल लिए गए हैं।
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम वर्माडांग टीकममढ़ निवासी लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना सैंपल की जांच पॉजीटिव है। उक्त व्यक्ति चार जून को दिल्ली से परिवार सहित अपनी ससुराल ग्राम तेरई फाटक आया। उसे 14 जून को बुखार आया एवं 15 को बुखार व सांस लेने की समस्या के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में उपचार हेतु आया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया था। झांसी में उसका उपचार चल रहा है। ऐहतियात के तौर पर मरीज के संपर्क में 21 व्यक्तियों की सैंपलिंग कराते हुए कुल 25 व्यक्तियों को ग्राम विकास संस्थान रोंड़ा में क्वारंटाइन किया गया है। गांव में दो टीमों द्वारा 137 घरों के 822 व्यक्तियों का सर्वे किया गया, जिसमें एक व्यक्ति ऐसा मिला, जिसमें लक्षण थे। इसलिए उसकी सैंपलिंग करके ग्राम विकास संस्थान रौंडा में शिफ्ट कर दिया गया।