{"_id":"5debef1f8ebc3e1c13097257","slug":"one-lack-six-thousand-begganing-farmer-samman-nidhi-lalitpur-news-jhs1544200178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख छह हजार किसानों को सम्मान निधि मिलने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख छह हजार किसानों को सम्मान निधि मिलने का रास्ता साफ
विज्ञापन
ललितपुर। अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पा चुके 1 लाख 23 हजार किसानों की अगली किस्त का रास्ता साफ हो गया है। इन सभी की आधार कार्ड में गड़बड़ी को सही कर लिया गया है। हालांकि, अभी 17 हजार किसानों के डाटा में सुधार नहीं हो सका है। जिसे अभियान चलाकर सुधार कराया जा रहा है।
योजना में जनपद में दो लाख 42 हजार किसानों को पंजीयन किया जाना है। इनमें से दो लाख अड़तीस हजार से अधिक किसानों को पंजीयन किया जा चुका है। इनमें एक लाख सत्तर हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया चुका है। हालांकि इन किसानों के डाटा की जांच केंद्र सरकार द्वारा की गई। जिनमें एक लाख 23 हजार किसानों का डाटा गलत पाया गया। जिसे बीते माह डाटा दुरुस्त करने के लिए कृषि विभाग को भेज दिया गया था। जहां से तहसीलों पर उपजिलाधिकारियों को सूची भेजी गई थी। उप जिलाधिकारी द्वारा लेखपालों को सही डाटा फीडिंग करने के निर्देश दिए गए थे, जिसकी फीडिंग 30 नवंबर तक होना तय किया गया था। डाटा ठीक न होने की स्थिति में इन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त वंचित रखा जाता, हालांकि अब तक एक लाख छह हजार किसानों का डाटा दुरुस्त किया जा चुका है। इससे इन किसानों को अगली किस्त के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। वहीं 17 हजार किसानों के आधार कार्ड का डाटा अब तक दुरुस्त नहीं हो सका है। इससे इनकी अगली किस्त का भुगतान रोका जा सकता है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के आवेदक किसानों के अधिकांश डाटा में आधार कार्ड गड़बड़ी पाई गई। इनमें किसी किसान के खाता व आधार कार्ड में नाम का मिलान गलत पाया गया तो किसी पिता का नाम गलत पाया गया। वहीं कुछ किसानों के पते गलत पाए गए थे। इनकी जांच केंद्र सरकार द्वारा की गई थी। जिसे सही करने के लिए कृषि विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन
वर्जन
किसानों के आधार कार्ड का डाटा लेखपालों के माध्यम से सही कराया जा रहा है। इंटर नेट की कनेक्विटी सही आने पर इसी सप्ताह शेष किसानों का डाटा दुरुस्त कर दिया जाएगा।
- अनिल कुमार मिश्र
अपर जिलाधिकारी