{"_id":"65ea165415b6881b8d011e57","slug":"one-killed-five-injured-in-accidents-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-111495-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हादसों में एक की मौत , पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हादसों में एक की मौत , पांच लोग घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक ग्रामीण की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
पूराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसारकलां में बुधवार रात करीब 11 बजे कंधारीखुर्द निवासी किशनलाल विश्वकर्मा (50), संतोष रजक (45), घंसू प्रजापति (45) बाइक से पूराकलां की ओर जा रहे थे। वे हसारकलां बिजलीघर के निकट पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे उपजिलाधिकारी निशांत तिवारी ने पुलिस को सूचना दी और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां किशनलाल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संतोष और घंसू को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी में संतोष की हालत अत्यंत गंभीर होने पर परिजन उसे ग्वालियर रेफर करा ले गए। मृतक किशनलाल के तीन पुत्र हैं। किशनलाल खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
इधर, बुधवार रात करीब नौ बजे कोतवाली तालबेहट अंतर्गत पूराकलां मार्ग पर मेहरवान माता मंदिर के पास दो अलग अलग बाइकों से जा रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों को सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया। यहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। घायलों के नाम प्रभान (35) निवासी नत्थीखेड़ा थाना पूराकलां, मोहर सिंह (38) और अवधेश (32) निवासीगण पूरा विरधा थाना पूराकलां हैं।
विज्ञापन
-- -
सेप्टिक टैंक में गिरने से मासूम गंभीर
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्होरीसर निवासी सुरेश रैकवार का पांच वर्षीय पुत्र कृष्णा बृहस्पतिवार की शाम खेलते समय घर के पास बने सेप्टिक टैंक में गिर गया। परिजनों ने उसे बमुश्किल बाहर निकाला और गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले गए। लेकिन, हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।