फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One gets welfare by following the path shown by Guru: Ankush Maharaj

गुरु के बताए रास्ते पर चलने से हो जाता है कल्याण: अंकुश महाराज

Mon, 05 Feb 2024 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
One gets welfare by following the path shown by Guru: Ankush Maharaj
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। चौबयाना हरदौल स्थित राजराजेश्वर महेश्वर महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को कथा व्यास अंकुश महाराज ने श्रीराम कथा सत्संग किया। उन्होंने कहा कि श्री रामकथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और उनके पापों का शमन हो जाता है।

कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम सभी के लिए आदर्श हैं। उनके प्रेम, त्याग जैसे व्यक्तित्व से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु के बताए रास्ते पर चलने से मनुष्यों का कल्याण हो जाता है, वह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। समय-समय पर भगवान एवं भक्तों के बीच परीक्षा भी होती रहती है, लेकिन मनुष्य नासमझ होता है और वह इसको समझ नहीं पाता है। भक्तों के अंदर भगवान के प्रति इतनी भक्ति होनी चाहिए कि भगवान का उन्हें दर्शन हो सके। इस मौके पर मुख्य यजमान में संजय ताम्रकार, नरेश पंथ, सरदार मंजीत सिंह सलूजा, डॉ दीपक चौबे, मोहन सैनी, माधव सुनील चौबे, अमित संज्ञा, कृष्णकांत सोनी, आलोक, कमलेश साहू, पुष्पा झा, दीपक जैन, प्रेम अग्रवाल, मुन्ना जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed