फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one died in auto bike crashed

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 18 Jun 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
one died in auto bike crashed
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिरारी में ऑटो व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मैलवारा कलां निवासी प्यारेलाल (48) पुत्र कमल कुशवाहा दो दिन पहले महरौनी क्षेत्र के जखौरा पाली गांव में रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बीते रोज बुधवार की रात में जब वह बानपुर होते हुए वापस घर लौट रहा था और जब वह ग्राम बिरारी के आज ही पहुंचा था कि सामने से आ रही एक अनियंत्रित व तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिस पर राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटना में ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में लिया एवं मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। मृतक के भाई हरिराम ने बताया उसका भाई प्यारेलाल दो दिन पहले पाली जखौरा गांव में एक रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गया था और लौटने के दौरान यह दुर्घटना हो गई। मृतक के चार बेटे और दो बेटियां हैं और भाई चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed