फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Once the pond will be filled soon

जल्द भरा जाएगा बार तालाब

Tue, 16 Feb 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Once the pond will be filled soon
ललितपुर। जिले में पेयजल संकट दिनोदिन गहराता जा रहा है। 10 गांवों की पेयजल आपूर्ति करने वाला बार कस्बे को तालाब सूखने की स्थिति को देखते हुए डीएम ने इसे जाखलौन पंप केनाल के माध्यम से भरने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


तालाब से कस्बा बार सहित 10 गांवों में पेयजल की आपूर्ति होती है। उस तालाब में केवल एक हफ्ते तक की ही पेयजल की आपूर्ति का पानी है। जल संस्थान की मानें तो एक हफ्ते में अगर गोविंद सागर बांध के पानी के जरिये तालाब नहीं भरा गया, तो 10 गांवों में पेयजल का संकट हो सकता है।
विज्ञापन


वहीं, गोविंद सागर बांध में भी जल स्तर काफी कम है। इसलिए पहले जाखलौन पंप केनाल के जरिये गोविंद सागर बांध को भरा जाना चाहिए।

गोविंद सागर बांध की नहर के जरिये बार तालाब को भरा जाएगा। बार तालाब से बार कस्बा, ग्राम भैलोनी सूबा, भैलोनी लोध, धमना, लड़वारी, दशरारा, फलारी और बुलियन बाग आदि में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। कम बारिश होने के कारण इस बार तालाब में जलस्तर काफी कम है। वर्तमान में केवल सात दिन ही पेयजल आपूर्ति करने लायक पानी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकरों के सहारे आधा जनपद
जल संस्थान की मानें तो गर्मियों के दिनों में जनपद के आधे हिस्से में पेयजल की किल्लत सामने आएगी। इस स्थिति को देखते हुए जल संस्थान की तरफ से कार्ययोजना तैयार कर प्रशासन को सौंप दी है। इस कार्ययोजना में करीब सवा करोड़ रुपये टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करने के लिए मांगे गए हैं।

विभाग की ओर से उन इलाकों को चिह्नित कर लिया गया है, जहां टैंकरों के सहारे पेयजल संकट से निपटा जा सकता है। इसके अलावा विभाग की ओर से करीब 62 लाख रुपये हैंडपंपों को रीबोर करने के लिए भी मांगे गए हैं।


सिंचाई विभाग को गोविंद सागर बांध भरने के लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं। जेपीसी से गोविंद सागर बांध भरा जाएगा। इसके बाद नहरों से बार तालाब को भरा जाएगा। पेयजल संकट से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार है। जनपद के नागरिकों को पेयजल की आसान उपलब्धता के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर काम कर रहा है।  
- डा. रुपेश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed