फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   On Kisan Diwas, there was a heated argument between farmers and electricity officials regarding electricity

Lalitpur News: किसान दिवस में बिजली को लेकर किसानों व बिजली अधिकारियों में हुई तीखी नोक-झोंक

Fri, 23 May 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
On Kisan Diwas, there was a heated argument between farmers and electricity officials regarding electricity
- बीमा घोटाले की जांच कराने और बीज मिनी किट समय से वितरण की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कृषि विज्ञान केंद्र खिरिया मिश्र में बृहस्पतिवार को कृषि विभाग ने किसान दिवस का आयोजन किया। जिसमें जायद की फसलों की सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिलने के मुद्दे पर किसान नेताओं और बिजली अधिकारियों में तीखी नोक-झोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बिजली अधिकारी बैठक से ही उठकर चले गए।
किसान दिवस में किसान नेता ऊदल सिंह पटेल व राजपाल यादव ने कहा कि बिजली नहीं मिलने से किसानों की जायद की फसलें सूख रही हैं, किसान परेशान हो रहे हैं। यहां तक कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा बिजली चली जाने पर फोन तक नहीं उठाते हैं। उन्होंने मांग की कि विद्युत आपूर्ति समय से की जाए, जिससे कृषकों को समस्या न हो। इस पर बिजली अधिकारियों ने पूछ लिया कि कहां की समस्या है, इसी बात को लेकर किसान नेताओं और बिजली अधिकारियों में तीखी नोक-झोंक हो गई। दोनों में जब बहस काफी देर तक होती रही तो बिजली अधिकारी बैठक छोड़कर बाहर चले गए।
विज्ञापन

किसान दिवस में किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ में प्राप्त क्षतिपूर्ति का आंकलन सही कराकर कृषकों को उचित क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में चल रही फसल बीमा की जांच को जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग की। किसान नेता बाबूलाल दुबे खेत तालाब, बंधी, टैंक की मरम्मत बारिश से पूर्व कराने की मांग की। नवनीत शर्मा ने कहा कि राजघाट डैम के डूब क्षेत्र में आ रहे पट्टों पर भूमाफिया द्वारा कब्जा जमाए जाने के संबंध में जांच कराए जाने की मांग की। भारतीय किसान संघ ने ग्राम पंचायत सतगता में बिजली उपलब्ध कराने और जल निगम से पाइपलाइन चालू कराए जाने के लिए ज्ञापन दिया। इस मौके पर उपकृषि निदेशक बसंत कुमार दुबे, जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती, जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान, सहायक अभियंता सिंचाई खंड अशोक कुमार, सहायक अभियंता शैलेष कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.भगवान सिंह, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष गिरजेश यादव, आशीष कौशिक, आनंद देवलिया, सुनील शर्मा, पहाड़ सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed