{"_id":"61d0b8683a84541cdf4f2b56","slug":"omicron-mixed-with-prisoners-in-jail-lalitpur-news-jhs212230972","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन : जेल में बंदियों से मिलाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन : जेल में बंदियों से मिलाई बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। प्रदेश में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के बढ़ रहे मामलों को लेकर जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों से मिलाई बंद कर दी गई है। अग्रिम आदेशों के बाद निर्णय लिया जाएगा। वहीं अब नए बंदियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन रखा जाएगा। इसके बाद अन्य बैरक में रखे जाएंगे।
संभावित तीसरी लहर के बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेश सरकार सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर रही है। इसके चलते नई गाइड लाइन जारी कर दी गई है। रात्रि कालीन कर्फ्यू भी लगाया गया है। इसके अलावा दुकानदारों को बिना मास्क के ग्राहकों को सामान न देने के निर्देश हैं। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन कड़ाई से कराया जा रहा है।
शासन ने कारागार में ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए बंदियों से मुलाकात बंद करने के निर्देश दिए हैं, जिसके क्रम में जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा ने दो जनवरी से बंदियों से मिलाई पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने बताया कि अब अग्रिम आदेशों तक के लिए बंदियों से मिलाई नहीं कराई जाएगी। साथ ही बताया कि नए बंदियों को सीधे बैरक में नहीं भेजा जाएगा। पहले 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। नए बंदियों केे क्वारंटीन के लिए 60 बेड की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर क्वारंटीन बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी।