फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   oldman suicide by train

ट्रेन के आगे् आकर वृद्घ ने दी जान

Thu, 05 Nov 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
oldman suicide by train
ded body - फोटो : ded body
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम राखपंचमपुर में ट्रेन से कट कर एक वृद्ध ने जान दे दी। जखौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे का कहना है कि सिर पर चोट लगने से उसके पिता कभी-कभी मानसिक संतुलन खो बैठते थे।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला सागर के अंतर्गत थाना खुरई के ग्राम तलापार निवासी गनेशराम (62) पुत्र भरोसे रजक ललितपुर के थाना जखौरा के ग्राम राखपंचमपुर में रहकर बटिया पर खेती करता था। उसका परिवार मध्य प्रदेश के गांव में ही रहता है। बीते रोज मंगलवार को गनेशराम राखपंचमपुर से निकली रेल पटरियों पर पहुंच गया और ट्रेन के आगे जाकर आत्महत्या कर ली। पास में ही खड़े एक ग्रामीण ने यह देख गांव वालों को इसकी जानकारी दी। रेलवे के गेटमैन ने भी इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने फोन से मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के पुत्र मनोज रजक ने बताया कि उसके पिता को काफी पहले सिर पर चोट लग गई थी। जिससे कभी-कभी उनका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता था और वह इधर-उधर की बातें करने लगते थे। मृतक के तीन पुत्र हैं, उसकी पत्नी की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed