फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   oldman farmer body found hang

वृद्घ ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर दी जान

Thu, 29 Oct 2020 06:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
oldman farmer body found hang
suicide - फोटो : suicide
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लागौन में एक किसान का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक के पुत्र ने विपक्षियों पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम लागौन निवासी हरलाल पंथ (62) पुत्र ठकुरे बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे अपने खेत पर गया था। इसके बाद उसका शव आम के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र अरविंद ने आरोप लगाया है कि बीते 20 अक्तूबर को गांव के ही निवासी कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसकी पुलिस से शिकायत की गई थी। इसके बाद बुधवार को दोबारा विपक्षियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। अरविंद का आरोप है कि विपक्षियों ने उसके पिता की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया है। ग्रामीण के गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था, सिर में भी चोट के निशान हैं। हरलाल खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था, तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के दो पुत्र हैं। अभी तक थाने में कोई मामला पंजीकृत नहीं हुआ है न ही परिजनों ने कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed