{"_id":"60ad4c4b8ebc3e75177257e6","slug":"old-men-died-fall-in-well-body-lalitpur-news-jhs195648710","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता बुजुर्ग का शव कुआ में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता बुजुर्ग का शव कुआ में पड़ा मिला
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला घुसयाना निवासी बुजुर्ग का शव गल्ला मंडी के आगे एक कुएं में उतराता मिला। बुजुर्ग तीन दिन से लापता थे। मंडी चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसके पास मिले कागजातों के आधार पर पहचान कराकर शव का पोस्टमार्टम के विए भेज दिया। उधर, बुजुर्ग के घर में एक जून को बेटे की शादी की तैयारियां चल रही हैं। उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार सदमे में आ गया।
मोहल्ला धुसयाना निवासी सुरेश रैकवार (60) पुत्र हल्कू रैकवार 22 मई को दोपहर लगभग तीन बजे घर से कहीं निकल गए थे। परिजन पड़ोस में ही कहीं बैठे होने की बात सोचते रहे। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। जिस पर परिजनों ने बीते रोज सोमवार को कोतवाली पुलिस में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया। मंगलवार की सुबह हवाई पट्टी झांसी मार्ग पर झाड़ियों के पास स्थित एक कुएं में उसका शव उतराता मिला।
जानकारी मिलने पर मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुएं से बाहर निकाला गया। उसके पास से चश्मा के बॉक्स में उसके पुत्र का लिखा हुआ एक अवकाश पत्र मिला। (मृतक का एक पुत्र बच्चा जेल में संविदा पर काम करता था) जिस पर मंडी चौकी पुलिस ने पत्र में लिखे उसके पुत्र के पते पर संपर्क कर सूचना दी और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक के तीन बेटे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पुत्र मन्नूलाल ने बताया कि दूसरे नंबर के भाई अमित की एक जून को शादी होना तय है और उसके पिता शादी की तैयारियां कर रहे थे कि यह हादसा हो गया। वह कुएं तक कैसे पहुंचे इसकी जानकारी फिलहाल कोई नहीं दे पा रहा है।