फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   old man died by fellen in well

कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत

Sat, 02 Jan 2021 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
old man died by fellen in well
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
तालबेहट। थाना पूराकलां के अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा में कुएं में गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। ग्राम सभा गेवरा के मजरा गुंदेरा निवासी गुमान रजक (60) पुत्र मसलती गांव में जितेन्द्र सिंह के खेत पर खेती का काम करता था। बृहस्पतिवार की रात में खेत पर काम करते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे रामेश्वर पुत्र नत्थू ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष पूराकलां अमर बहादुर सिंह मौके पर गए। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुएं में किसी पत्थर से टकराने से मौत की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहना उचित होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed