{"_id":"68a8b1e7448b1839e401cccb","slug":"old-lady-dies-due-to-snake-bite-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-141307-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सांप के काटने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सांप के काटने से वृद्धा की मौत
विज्ञापन
- मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सिरौन का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना मड़ावरा क्षेत्र के एक गांव में खेत पर चारा काटने गई वृद्धा की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सिरोन निवासी रानी बहू (60) शुक्रवार को सुबह लगभग आठ बजे खेत पर चारा काटने के लिए गई थी। चारा काटने के दौरान वृद्धा को सांप ने काट लिया। जिससे उसे काफी दर्द होने लगा। करीब डेढ़ घंटे बाद जब उसका बेटा सरमन चारा लेने के लिए खेत पर पहुंचा तो उसकी मां ने बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। जिस पर वह आसपास के लोगों की मदद से मां को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस दौरान उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की एक बेटी और तीन बेटे हैं। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।