फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Officers will be in the dark

अधिकारी रहेंगे अंधेरे में

Tue, 29 Mar 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा 26 लाख रुपये बकाए को लेकर सिविल लाइन स्थित ऑफीसर्स हॉस्टल का कनेक्शन काट दिया गया। इस वजह से अधिकारियों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ेगी।
विज्ञापन


विभाग ने घरेलू, कॉमर्शियल व पावर संयोजनधारी उपभोक्ताओं के अलावा सरकारी विभागों से राजस्व वसूली की रणनीति तैयार की है। सरकारी विभागों के खिलाफ अभियान चलाकर वर्षों से अटका विद्युत बकाया वसूला जा रहा है। उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा के निर्देश पर चलाए अभियान में 26 लाख रुपये के बकाया होने पर सिविल लाइन स्थित ऑफीसर्स हास्टल का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया, जिससे कॉलोनी में अंधेरा पसर गया और यहां रहने वाले अधिकारी परेशान रहे। बाद में ऑफीसर्स हॉस्टल में वर्ष 2009 के बाद रहने वाले अधिकारियों द्वारा बकाया अदा करने पर कनेक्शन जोड़ दिया गया है। अब तक चार उपभोक्ताओं के कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन


दिक्कत यह है कि ऑफीसर्स हॉस्टल निर्माण के बाद जिन अधिकारियों को आवास आवंटित हुए थे, विद्युत कनेक्शन भी उन्हीं के नाम से कर दिए गए, जबकि कुछ समय बाद उक्त अधिकारियों के स्थानांतरण अन्य जनपदों में हो गए। लेकिन, विद्युत संयोजन अब भी उन्हीं अधिकारियों के नाम पर चल रहा है। ऐसे में ऑफीसर्स हॉस्टल में आवंटित आवास अन्य अधिकारियों को आवंटित होते रहने के कारण विद्युत बकाया लगातार बढ़ता गया। इस कारण आफीसर्स हॉस्टल पर अब तक का 26 लाख रुपये का बकाया हो गया है। यही कारण है कि विद्युत विभाग द्वारा इतनी अधिक विद्युत बिल की राशि अब तक वसूली नहीं जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत विभाग ने खोजा उपाय
ललितपुर। ऑफीसर्स हॉस्टल में आवंटित संयोजनधारी अधिकारियों से विद्युत विभाग ने वसूली तो नहीं की है, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा विद्युत बकाया वसूलने का नया उपाय निकाल लिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने इस आफीसर्स हॉस्टल में वर्ष 2009 के बाद से रहने वाले अधिकारियों से विद्युत बकाया वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed