फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Officers stopped six illegal construction work, sealed notice

अफसरों ने छह अवैध निर्माण कार्य रोके, सील कर दिया नोटिस

Tue, 16 Nov 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Officers stopped six illegal construction work, sealed notice
ललितपुर। नगर पालिका विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृत कराए और नजूल व नाले की भूमि आदि पर निर्माण कराने के मामले में डीएम के निर्देश पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। एसडीएम डॉ. संतोष उपाध्याय व सीओ फूलचंद्र ने टीम के साथ मौके पर जाकर छह स्थानों पर अवैध निर्माण व प्लाटिंग को रुकवाते हुए उन्हें सील कर नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

मुहम्मद नासिर निवासी सिविल लाइन सदन शाह, अर्पित जैन निवासी लक्ष्मीपुरा, प्रदीप जैन निवासी सिविल लाइन, संदीप गौतम निवासी प्रेरणा ट्रेडर्स के सामने स्टेशन रोड, मकशूद निवासी चौकाबाग रावतयाना और हरीशंकर साहू निवासी जुगपुरा ने विनियमित क्षेत्र सीमा के अंर्तगत अवैध रूप से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण एवं प्लॉटिंग का कार्य कराया। एसडीएम के निर्देश पर टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर इसे सील करते हुए नोटिस जारी कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी निहाल चंद्र, अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र ओपी मालवीय के अलावा राजस्व टीम आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed