{"_id":"6127ec648ebc3e79fc75d92e","slug":"oath-for-women-security-mission-shakti-lalitpur-news-jhs2028269183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक संस्थाओं में मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिला सुरक्षा की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक संस्थाओं में मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिला सुरक्षा की दिलाई शपथ
विज्ञापन
महिला सुरक्षा की शपथ लेते छात्र
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला समानता दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक करने और प्रशिक्षित करने के लिए अनुभवी प्राध्यापकों/ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोशल साइट पर हो रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी और बचाव करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. रिचा राज सक्सेना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न हेल्प लाइन 112, 1090, 181, 1089 की जानकारी दी। साथ ही महिला उद्यमिता विकास विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान उप नोडल अधिकारी डॉ. वर्षा साहू, डॉ. जगवीर सिंह, फहीम बख्श, विवेक पाराशर, अंकित चौबे, रामसेवक आदि महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।
उधर रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला समानता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. केशव देव द्वारा किया गया।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्रो. डॉ. मनीष कुमार वर्मा, डॉ. रीतेश कुमार खरे और छात्रों में प्रिंस राठौर, अंकित झा, विकास पुरोहित, विवेक बुधौलिया, राजेंद्र को चयनित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. रविंद्र कुमार सरोनिया ने महिला समानता और महिला उद्यमिता विकास विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। यहां महिला उद्यमिता विकास विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम पुष्पेंद्र कुमार, द्वितीय विवेक बुधौलिया व तृतीय राजेंद्र ने प्राप्त किया।
संचालन डॉ. रीतेश कुमार खरे ने किया। संयोजक अनुराधा सिंह, सह संयोजक अर्चना सिरोठिया, डॉ. मनीष कुमार वर्मा, डॉ. देवेंद्र कुमार साहू, डॉ. सुनील कुमार यादव, डॉ. विजेंद्र सिंह, आदि छात्र - छात्राएं मौजूद रहीं। वहीं पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण में महिला समानता दिवस के अवसर पर महिला उद्यमिता विकास विषय पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कार्य करने वाले असिस्टेंट प्रो. रिफाह प्रवीन और प्रो. रमाकांत सिंह बदलाव के अभिकर्ता के रूप में सक्रिय योगदान दिया।

प्रतियोगिता में सामिल छात्रायें- फोटो : LALITPUR