फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   now concentration on water scheme

अब पूरा ध्यान नेयजल योजनाओं पर

Thu, 02 Jul 2020 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
now concentration on water scheme
water - फोटो : water
ललितपुर। सूखे बुंदेलखंड के लोगों की प्यास बुझाने के लिए शुरू की गई ग्रामीण पाइप पेयजल योजना मूर्त रूप लेने के बाद करीब दस लाख की आबादी को दो साल में भरपूर पानी मिलने लगेगा। इस पर 1623.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिले में 28 पेयजल योजनाएं तैयार होंगी।
विज्ञापन

जिले में 691 राजस्व गांव हैं। इनकी कुल आबादी 11,92,683 है। इसमें से 132 राजस्व गांवों की 2,04,994 आबादी को पूर्व से संचालित पाइप पेयजल योजनाओं से पानी मिल रहा है। बकाया गांवों में पानी का संकट है। जिले में चारों ओर बांध होने के बाद भी ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिलता है। इसे ध्यान में रखते हुए शासन ने 28 योजनाओं के माध्यम से 9,87,689 लोगों को लाभ पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की है, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने कर दिया है।
विज्ञापन

कचनौंदा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को कचनौंदा बांध से जोड़ा जाएगा, जिससे आसपास के 60 गांवों को पानी मिलेगा। जाखलौन-बिरधा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को बेतवा नदी से पानी पहुंचाया जाएगा, इससे 60 गांवों के ग्रामीणों को पानी मिलेगा। मसौरा सिंदवाहा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को सजनाम बांध से जोड़कर 46 गांवों में पानी, लागौन ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को राजघाट बांध से जोड़कर 51 गांवों में पेयजल आपूर्ति, सैदपुर-कुम्हैड़ी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को जामनी बांध से जोड़कर 54 गांवों, गौना- नाराहट ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को जामनी बांध से जोड़कर 54 गांवों, धौर्रा- बालाबेहट ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को बेतवा नदी से जोड़कर 56 गांवों, सौजना- गुर्रा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को जमरार बांध से जोड़कर 31 गांवों, बिल्ला- मौगान ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को भौंरट बांध से जोड़कर 23 गांवों, बदनपुर ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को शहजाद बांध से जोड़कर 30 गांवों, मड़ावरा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को रोहणी बांध से जोड़कर 17 गांवों, मऊ ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को बेतवा नदी से जोड़कर 16 गांवों, कड़ेसराकलां ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को बेतवा नदी से जोड़कर 05 गांवों, सुकुलगुंवा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजनाको लोअर रोहिणी बांध से जोड़कर 16 गांवों, चंदावली ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को भावनी बांध से जोड़कर 17 गांवों और टोरी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को बंडई बांध से जोड़कर 19 गांवों को पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 12 भूजल आधारित ग्राम समूह पाइप पेयजल योजनाओं के माध्यम से मड़ावरा के ग्राम लखंजर पापड़ा क्षेत्र में ट्यूबवेल से जलापूर्ति की जाएगी। योजनाएं कंपलीट हो जाने के बाद 559 गांवों की 9,87,689 आबादी को पर्याप्त पानी मिलने लगेगा। इनमें से चार मसौरा- सिंदवाहा, लागौन, गौना- नाराहट और सैदपुर- कुम्हैड़ी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है।
पंचायत चुनाव महत्वपूर्ण
आने वाले समय में प्रदेश में ग्राम पंचायतों के चुनाव होने हैं। ग्राम पंचायतों के चुनाव आने तक पेयजल योजनाओं पर तेजी से काम होगा, ताकि एक मुद्दा रहे कि अब ग्रामीणों को पीने के पानी की किल्लत नहीं होगी। ऐसे में सत्ताधारी दल के लिए पंचायत चुनाव काफी अहम होंगे।

पेयजल योजनाओं पर तेजी से काम शुरू होगा और इन्हें दो साल में कंपलीट किया जाएगा। योजनाओं में कोई गड़बड़ी न हो, इसलिए कार्यदायी संस्था से दस साल के लिए अनुरक्षण (देखभाल) का अनुबंध किया गया है।
- अनिल कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed