फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now action will be taken against the doctors who are absent at the new PHC

Lalitpur News: अब न्यू पीएचसी पर अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई

Wed, 20 Mar 2024 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Now action will be taken against the doctors who are absent at the new PHC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक की मनमानी पर अंकुश लगेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने न्यू पीएचसी पर चिकित्सक न होने की स्थिति में संबंधित सीएचसी अधीक्षक पर कार्रवाई के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट के साथ ही लैब टेक्नीशियन और अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। लेकिन, वर्तमान में कई अस्पतालों में डॉक्टर समय से नहीं पहुंच रहे हैं। कई जगहों पर तो नदारद तक रहते हैं। ऐसे में मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पाता है। नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत को अमर उजाला लगातार प्रकाशित कर रहा है। इन खबरों को सीएमओ ने गंभीरता से लेते हुए सभी ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षकों को पत्र जारी किए हैं कि उनके क्षेत्र में पड़ने वाले नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को समुचित उपचार मुहैया कराया जाए। साथ ही सभी चिकित्सकों की ऑनलाइन उपस्थिति की जांच करें। संबंधित स्वास्थ्य इकाई में डॉक्टर न मिलने पर कार्रवाई की जाए। सीएमओ के पत्र को लेकर स्वास्थ्य महक में खलबली मची है।
विज्ञापन

-----
सभी सीएचसी अधीक्षकों को पत्र जारी कर स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की ऑनलाइन उपस्थिति लेने के निर्देश दिए गए हैं। न मिलने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है।-डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed