फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   notice to chief saveka

दो मुख्य सेविकाओं को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 05 Aug 2015 12:31 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 05 Aug 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने ब्लाक महरौनी के अनेक आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमियां मिलने पर क्षेत्रीय मुख्य सेविका को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। वहीं, कई कर्मियों का मानदेय भी काट दिया।
विज्ञापन




 
प्रभारी डीपीओ नरेंद्र सिंह ने विकासखंड महरौनी के ग्राम सिलावन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री कमलेश राजा, अनीता व सुधा पुरोहित के केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय बच्चों को बुलाया जा रहा था। इस पर कार्यकत्रियों को चेतावनी दी गई। ग्राम जरया में तारा व किरन के केंद्र बंद पाए गए। दोनों केंद्रों के कर्मियों का एक-एक माह का मानदेय काट दिया गया। उन्होंने कार्य में सुधार नहीं होने पर सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन





ग्राम सिंदवाहा में कार्यकत्री रामदेवी, राजकुमारी, पार्वती और गजरा के केंद्र बंद पाए गए। इस पर केंद्रों के कर्मियों का एक-एक माह का मानदेय काट दिया। उन्होंने पंद्रह दिन में सुधार लाने की हिदायत दी, साथ ही संबंधित मुख्य सेविका को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश सीडीपीओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स
चेत नहीं रहे आंगनबाड़ी कर्मी
निरंतर निरीक्षण के बाद भी आंगनबाड़ी कर्मी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। शायद यही वजह है कि एक के बाद एक आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed