{"_id":"98d955f1ba2a7f2fb9ef0f66e0873748","slug":"not-this-time-will-sell-plastic-tricolor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार नहीं बिकेंगे प्लास्टिक के तिरंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार नहीं बिकेंगे प्लास्टिक के तिरंगे
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वर्ष गृह मंत्रालय ने प्लास्टिक के तिरंगों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था, इसके बावजूद कुछ दुकान संचालकाें ने मंत्रालय के आदेश को तॉक पर रखकर खुले आम प्लास्टिक के तिरंगें बेचे थे। इस संबंध में जब एसडीएम को कुछ लोगों ने अवगत कराया तो उन्होंने बताया कि पहले तहसील क्षेत्र के दुकानदारों के साथ बैठक कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद यदि कोई दुकान संचालक ऐसा करता पाया जाएगा तब उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।