फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Not stopej in satabdi express in lalitpur

शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव बंद न किया जाए

Sat, 22 Feb 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Not stopej in satabdi express in lalitpur
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी व बुंदेलखंड विकास सेना ने मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर शताब्दी एक्सप्रेस का रेलवे स्टेशन ललितपुर पर ठहराव बंद नहीं करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के ज्ञापन में कहा कि शताब्दी एक्सप्रेस को रुकवाने के लिए जिले वासियों ने आंदोलन किया था। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के प्रयास से ट्रेन का ठहराव हुआ था। मांग की गई कि ठहराव बंद न किया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष बलबंत सिंह, प्रदीप रिछारिया, रितिक शुक्ला, राहुल गोस्वामी, डॉ. सुनील जैन, मो. आसिफ, राव राजा, राजेंद्र सिंह, चंदन सिंह, प्रिंस तिवारी, अजय प्रताप सिंह तोमर, नवनीत किलेदार, राकेश रजक, कल्यान सिंह, बहादुर अहिरवार, राम सिंह यादव, अंकित यादव, हरीश सूरी, कृपाल सिंह, मोहन सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बुंदेलखंड विकास सेना ने ज्ञापन में बताया है कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला ललितपुर स्टेशन काफी महत्वपूर्ण है। शताब्दी एक्सप्रेस महत्वपूर्ण ट्रेन है, इसलिए इसका ठहराव बंद न किया जाए। ज्ञापन पर हरीश कपूर टीटू, सुदेश नायक, महेंद्र अग्निहोत्री, मनोज शर्मा, हरीश खन्ना, पुरुषोत्तम सोनी, अमर सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
उधर, समाजसेवी प्रकाश नारायण ने भी ठहराव को बंद नहीं करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed