{"_id":"5ef4ea8f8ebc3e42d6431040","slug":"not-regular-cleaning-in-village-jarya-lalitpur-news-jhs1699638114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित सफाई नहीं होने से जरया में गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित सफाई नहीं होने से जरया में गंदगी का अंबार
विज्ञापन
ग्राम जरया में सड़क पर फैली गंदगी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलावन। विकासखंड महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जरया में नियमित सफाई नहीं होने से गांव में गंदगी व्याप्त है। ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। गांव में तैनात सफाईकर्मी अनियमित रूप से गांव में आता है, जिसके चलते ग्रामीणों को गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की गई है।
ग्राम जरया के ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से नालियों में सिल्ट जमा हो गई है, सडक़ों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इन हालातों में लोगों को दुर्गंध के बीच रहना पड़ रहा है। अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में गांव की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। बरसात के मौसम में लोगों को संक्रामक बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। सफाई कर्मी के नियमित गांव में नहीं आने से नाली, नाले, खडंजा, सडक़, पंचायत भवन, सार्वजनिक स्थल, विद्यालय परिसर, खेलकूद मैदान, व्यायाम शाला आदि स्थलों की सफाई नहीं हो पा रही है।
गांवों में जगह-जगह कचरे के ढेर व नालियां बजबजा रही हैं। इसके अतिरिक्त हैंडपंप और सड़क़ों के आसपास गंदगी पसरी है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से सिल्ट और कचरा भरा पड़ा है। इससे नालियां अवरुद्ध हो गई हैं। नालियों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। तीन हजार से भी अधिक आबादी वाले इस गांव में लोगों का गलियों से निकलना मुश्किल हो गया हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
मोहल्ले में तैनात सफाईकर्मी पिछले एक वर्ष से नहीं आया है। इसके चलते नालियों का गंदा पानी सड़क़ पर जमा हो गया है, जिससे तीव्र दुर्गंध उठ रही है।
- धर्मदास
गांव में तैनात सफाईकर्मी के नहीं आने से समूचे वार्ड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। अधिकारियों से शिकायत की पर कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
- भागीरथ, ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड 12
वार्ड में नियमित सफाई नहीं होने से ग्रामीणों में संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। घरों के सामने नाली का गंदा पानी जमा है, लोगों को खुली हवा में सांस लेना भी दूभर हो रहा है।
- बृजेंद्र, वार्ड नंबर 13
ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी के नियमित गांव में नहीं आने से गंदगी व्याप्त है। इस संबंध में े ग्राम विकास अधिकारी से इसकी शिकायत की है, पर, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
- विनोद कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि