फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Not increased the rate of fifty billboards

पचास वर्ष से नहीं बढ़ाए होर्डिंग के रेट

Sat, 27 Jun 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 27 Jun 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 
छब्बीस वार्डों वाली नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आधा दर्जन प्रमुख मार्ग तो वहीं दो दर्जन से अधिक छोटे मार्ग हैं जहां पर विज्ञापन के होर्डिंग लगाए जाते हैं। शादी, समारोह से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों के लगने वाले होर्डिंग में ठेकेदार लाखों रुपए प्रतिमाह वसूलते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि ठेकेदार ठेका लेने के बाद अपनी छोटी साइडों (कम) को छोटे-छोटे ठेकेदारों को किराये पर दे देते हैं। इनसे भी लाखों रुपया वसूला जाता है। ठेकेदारों ने अपनी मर्जी के मुताबिक सरकारी भवनों के साथ प्राइवेट मकानों पर एंगिल लगा रखे हैं। नगर में करीब पांच सैकड़ा से अधिक होर्डिंग नियमों को ताक पर रखकर लगे हुए हैं। नियम के हिसाब से पटरी छोड़कर विज्ञापन लगाया जाना चाहिए, लेकिन नगर में पटरी तो छोडिए रोड के बीच में लगे विद्युत पोलों में भी प्रचार की सामग्री लगाई जा रही है। यह सामग्री वाहन चालकों के लिए भी परेशानी खड़ी करती है। इसके बाद भी ठेकेदारों पर अंकुश लगाने काम नहीं करते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि 1976 से ठेकेदारों से पांच रुपए वर्ग फुट के हिसाब से किराया लिया जाता है, जबकि ठेकेदार तीन हजार से लेकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह विभिन्न साइज में एक होर्डिंग लगाने का काम करते हैं। नगर पालिका कर्मचारियों व ठेकेदारों के बीच मिलीभगत से होने वाले कार्य में नपा को ही प्रतिवर्ष लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed