फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nodel officer inspected cow shelter

नोडल अधिकारी ने किया गोशाला का निरीक्षण

Thu, 14 Jan 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
nodel officer inspected cow shelter
गोवंश आश्रय स्थल का मुआयना करते नोडल अधिकारी। - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। पक्षियों में शीत लहर से होने वाली विभिन्न बीमारियों से निपटने के लिए पशुपालन एवं चिकित्सा विभाग द्वारा किए गए इंतजाम का शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ वी के सिंह ने बुधवार को राजकीय पशु चिकित्सालय मड़ावरा एवं गोवंश आश्रय स्थल डगडगी का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्दी से बचाव का इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू से घबराएं नहीं, बल्कि अंडा और मांस को अच्छी तरह उबालकर खाएं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डा. वी के सिंह ने अभिलेखों के रखरखाव, वैक्सीन के रखरखाव, कृत्रिम गर्भाधान सेक्स शॉर्टेड सीमेन आदि का रखरखाव देखा। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान में सेक्स शॉर्टेड सीमेन का अधिकाधिक उपयोग करने के निर्देश दिए। बर्ड फ्लू के बारे में बताया कि मंडल में कहीं भी इसके प्रसार की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी अंडों एवं मांस को अच्छी तरह उबालकर सेवन करें। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी डा. अंकित वर्मा को निर्देश दिए कि राज्य में खुले वाहनों द्वारा मुर्गा - मुर्गियों का परिवहन प्रतिबंधित है। इस पर नजर बनाए रखें एवं उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोवंश आश्रय स्थल डगडगी में मुआयना के दौरान 1,933 गोवंशों में से सात अस्वस्थ पाए गए, जिन्हें अलग रखकर पर्याप्त उपचार एवं सर्दी से बचाव के लिए शेड के नीचे चारों ओर पॉलिथीन से कवर करने, साफ चरही, स्वच्छ पानी एवं सफाई का इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान गोआश्रय पर भूसा और चोकर भंडार एवं अलाव के पर्याप्त इंतजाम मिले। इसके बाद नोडल अधिकारी ने राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र सैदपुर का निरीक्षण किया। ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, एडीओ आईएसबी सर्वेश सचान, पशु चिकित्सा अधिकारी अंकित वर्मा, निवर्तमान ग्राम प्रधान गिरार धांधू रजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed