{"_id":"6106fd538ebc3e845b08d072","slug":"nodel-offecer-appointed-on-ration-s-shop-lalitpur-news-jhs200945163","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानों पर तैनात होंगे नोडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकानों पर तैनात होंगे नोडल
विज्ञापन
wheat 1jpeg.jpeg
- फोटो : wheat 1jpeg.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रविवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने अन्न महोत्सव कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले की सभी 528 उचित दर की दुकानों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने महिला अपराध की शिकायत पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रविवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत निशुल्क खाद्यान्न वितरण में अन्न महोत्सव के सफल आयोजन के लिए हुई बैठक में प्रत्येक लाभार्थी को राशन उपलब्ध कराए जाने की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिसमें बताया कि पांच अगस्त को अन्न महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक उचित दर की दुकान पर 100 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सूचना विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराए गए बैग में खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। कोटे की दुकानों पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। प्रसारण में प्रधानमंत्री 10 जिलों के दो-दो लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। इस कार्य में सचिव, रोजगार सेवक, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सहायता ली जाएगी। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी 528 उचित दर की दुकानों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।
वहीं, एल्डर हेल्पलाइन नंबर-14567 द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपेक्षित कार्रवाई की समीक्षा में निर्देश दिए गए। वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण पर तत्परता से कार्रवाई करें। महिला अपराध संबंधित शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करें। वर्षा से जलभराव एवं बाढ़ से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तरह से तैयार रहें। बचाव एवं राहत कार्य के लिए भी व्यापक इंतजाम सुनिश्चित कर लें। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, सीएमओ जीपी शुक्ला, एसडीएम सदर केके सिंह, बीएसए रामप्रवेश, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।