{"_id":"5f88a13f8ebc3e9bd0125eaa","slug":"no-security-at-interstate-bus-stand-lalitpur-news-jhs178761985","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्जीय बस स्टैंड पर नहीं है सुरक्षा के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राज्जीय बस स्टैंड पर नहीं है सुरक्षा के इंतजाम
विज्ञापन
बस स्टैंड
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। यहां शाम ढलते ही अराजक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा लगने लगता है। ऐसे में बाहर से आने वाली अकेली सवारियों को किसी अनहोनी के होने का खतरा सताता रहता है। कई बार तो शराबी जबरन टैक्सी में सवारियों को बिठाने का प्रयास करते हैं। इसके बाद भी आसपास पुलिस नजर नहीं आती है।
जिला मुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड से प्रतिदिन लगभग 165 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें 91 बसें मुख्यालय से कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र के लिए चलाई जा रही हैं। साथ ही अन्य जनपदों के साथ ही 74 बसें अन्य प्रदेश के जनपदों के लिए संचालित हो रही हैं। इससे जनपद के बस स्टैंड को अंर्तराज्जीय बस स्टैंड का दर्जा प्राप्त है।
बसों के संचालन की समय सारिणी तक नहीं लगाई गई है। ऐसे में निजी बस संचालक मनमाने समय पर बसों का संचालन कर रहे हैं। कुछ सवारियों की संख्या कम होने पर बसों को बस स्टैंड पर ही खड़ा कर देते हैं। ऐसे में सवारियों को परेशान होना पड़ता है। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते सुरक्षा के लिए बिना पुलिस पिकैट बूथ शोपीस साबित हो रहे हैं। पुलिस न होने से बस स्टेंड पर यात्रियों की सुरक्षा का भी खतरा बना हुआ है। कई बार महरौनी के लिए अंतिम बस न चलने से महिला यात्री भी फंस जाती हैं। ऐसे में कई टैक्सी चालक महरौनी के लिए मनमाना किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर शाम को परिवार के साथ जाने में किसी घटना के होने का खतरा बना रहता है। यहां पर पुलिस बल तैनात किया जाए और शराबियों पर कार्रवाई की जाए। - आशु रावत
बस स्टैंड पर शाम ढलते ही कई अराजक तत्व घूमने लगते हैं। ऐसे में सवारियों के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना रहता है। - चंद्रकांत नायक
बस स्टैंड पर अराजक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा होने का मामला संज्ञान में आया है। अब बस स्टैंड पर पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही चौकी इंचार्ज और स्वयं भी गश्त कर निगरानी करेंगे। टैक्सी चालकों की मनमानी की सूचना मिली है, जिस पर मौके पर चालान किए जाएंगे और कठोर कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाल