{"_id":"5d6d17f18ebc3e93ad1036c8","slug":"no-power-supply-for-ten-days-lalitpur-news-jhs1471189113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के निवासी, फिर भी दस दिन से बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के निवासी, फिर भी दस दिन से बिजली नहीं
विज्ञापन

ललितपुर। ट्रांसफार्मर खराब होने और दस दिन से बिजली नहीं आने की खबरें ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आम बात है, पर यह खबर शहरवासियों को चौंका सकती है। लेकिन, यह हकीकत है। शहर के वार्ड नंबर आठ मोहल्ला जुगपुरा में दस दिन से अधिक समय से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है और बिजली गुल है। इससे मोहल्लेवासी अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। केवल, ट्रांसफार्मर के आने का इंतजार किया जा रहा है। ग्राम सभा जुगपुरा को नगर पालिका में शामिल करने के बाद इसे वार्ड नंबर आठ जुगपुरा नाम दिया गया। लेकिन, अब तक इस मोहल्ले नगर पालिका के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं से अछूता रखा गया है। क्योंकि, यहां पर अभी ग्राम पंचायत ही चल रही है। अभी भी ग्रामीण क्षेत्र के रोस्टर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। यहां 10 दिन से अधिक समय पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसे अब तक नहीं बदला गया है। इससे यहां के निवासी अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। मोहल्ला जुगपुरा में ग्राम प्रधान गुड्डी देवी के घर के पास में ट्रांसफार्मर रखा है। इससे ग्राम पंचायत के दोनों सरकारी स्कूलों के आसपास व जागेश्वरी माता मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जा रही है। ट्रांसफार्मर से करीब डेढ़ सौ से अधिक घरों की बिजली जलती है।
लेकिन, बिजली नहीं होने से त्योहार फीके नजर आ रहे हैं। वर्तमान में बरसात का मौसम चल रहा है। इसमें जहरीले कीड़े निकलते हैं, अंधेरे में इनके काटने का भय बना रहता है। मच्छरों का भी प्रकोप फैला हुआ है, जिससे मलेरिया व अन्य बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई- लिखाई भी बाधित हो रही है। रात के समय बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने वाले मरीज गर्मी होने पर भी घर में ठहरने को मजबूर हैं।
कई बार विभागीय अधिकारियों को ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना दी जा चुकी है, लेकिन दस दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक बिजली सुचारु नहीं की गई है।
विज्ञापन
- उदय प्रताप पटेल, पार्षद
21 अगस्त से ट्रांसफार्मर खराब है, जिसकी डिमांड बिजली स्टोर में लगा दी गई है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने पर शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
- चंद्रप्रकाश, अवर अभियंता