फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no pole no electricity bill send

बिना विद्युत लाइन, बिना कनेक्शन के बिजली विभाग ने थमाये हजारों के बिल

Sat, 07 Nov 2020 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
no pole no electricity bill send
ग्राम पंचायत असऊपुरा में शंकर जी के मंदिर के पास घरों के बाहर शोपीस बने विद्युत मीटर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बांसी विद्युत सब स्टेशन के ग्राम असऊपुरा में बिजली विभाग द्वारा बिना विद्युत लाइन और बिना कनेक्शन केे ही लोगों को हजारों रुपये के बिजली के बिल थमा दिए। इसके कारण ग्रामीण परेशान भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर लापरवाही कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बांसी 33 केवी विद्युत सब स्टेशन अंतर्गत ग्राम असऊपुरा में दो वर्ष पूर्व बिजली विभाग द्वारा ग्रामीणों को सौभाग्य योजना के अंतर्गत बिजली कनेक्शन देने के लिए ग्रामीणों से आधार कार्ड की फोटोकॉपी ले ली और उसके कुछ समय बाद ग्रामीणों के घरों में मीटर भी पहुंचा दिये गये, लेकिन न तो केबल दी और न ही आसपास बिजली खंभे लगाये। यहां तक कि बिजली के खंभे पर लाइन तक नहीं लगायी। इसके बाद भी गांव के करीब आठ लोगों को साढ़े तीन से साढ़े चार हजार रुपये तक के बिल थमा दिये। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि वर्ष 2018 में उनके मोहल्ले में विद्युत व्यवस्था सुचारु करने के लिए ग्राम प्रधान व मोहल्लेवासियों के हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र संपूर्ण समाधान दिवस में तालबेहट में दिया था। इसके बाद भी आज तक मोहल्ले में विद्युत पोल ही नहीं गाड़े गये हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ले में आजतक बिजली के खंभे तक नहीं लगाये गये और हजारों रुपये के बिल भेज दिये हैं। पहलेे बिजली विभाग उनके घरों तक बिजली पहुंचाये, बाद में बिल भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्वती, असऊपुरा।
मीटर घर में आकर रख दिये, जबकि कुछ लोगों की दीवारों पर भी टांग दिये, लेकिन बिजली लाइन ही नहीं है, जिससे बिजली के मीटर शोपीस बनकर रह गये हैं।
विमला, ग्राम असऊपुरा।
अधिकारी हर बार आठ-दस दिन में बिजली लगाने का आश्वासन देते रहे, लेकिन आज तक बिजली नहीं लगायी है, जिससे अब भी उन्हें दीया की रोशनी में रातें गुजारनी पड़ती हैं।
सुमन, ग्राम असऊपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed