फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no mask challan

अब बिना मॉस्क पहनने वालों के होंगे चालान

Tue, 13 Oct 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
no mask challan
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी ने मास्क न लगाने वालों के चालान काटने के निर्देश दिए। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। उनकी निगरानी के लिए प्रतिदिन बैठक कर समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 कोर कमेेटी समीक्षा बैठक प्रभारी जिलाधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने की। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मास्क न पहनने पर 255 लोगों का चालान किए गए, इनसे 50 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने मास्क न लगाने वालों को जागरूक करने व उल्लंघन करने वालों के चालान कर जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि तीन संक्रमित मिले हैं। कोविड अस्पताल में भर्ती नौ मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण में लगातार सुधार हो रहा है। स्वस्थ्य मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 89.23 हो गया है। संक्रमित मरीजों का रैपिड रिस्पोंस टीमें लगातार संपर्क कर निगरानी कर रहीं है। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मच्छर जनित रोगों को रोकने के लिए लार्वा नष्ट किए जा रहे हैं। साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन नियमित रुप से करें। शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति की जाए। एंबुलेंस का संचालन नियमित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डॉ. अमित चतुर्वेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय, डॉ. हुसैन खान, डॉ. डीसी दोहरे, डॉ. जेएस बक्शी, डॉ. राजेश भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed