फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no grant received, crisis on salery

ग्रांट न मिलने से हाईस्कूल के शिक्षकों का वेतन अधर में

Fri, 12 Jun 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
no grant received, crisis on salery
राजकीय शिक्षक संघ प्रांतीय बैठक में मौजूद प्रांतीय महामंत्री केदारनाथ तिवारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राजकीय शिक्षक संघ की वर्चुअल प्रांतीय बैठक में राजकीय शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि राजकीय हाईस्कूलों में वेतन के लिए समय से ग्रांट नहीं दी जा रही है। इस कारण शिक्षकों को तीन से चार महीने तक वेतन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष अरविंद पांडेय व प्रांतीय महामंत्री केदारनाथ तिवारी के निर्देशन में हुई बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेश में प्रारंभ किए गए नए हाईस्कूलों में कार्यरत अध्यापकों को समय से वेतन नहीं दिए जाने की प्रमुख समस्या उभरकर सामने आई है। प्रांतीय महामंत्री केदारनाथ तिवारी ने कहा कि संगठन स्तर से शासन सचिव एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। वास्तव में शासन स्तर से राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत उच्चीकृत किए गए हाईस्कूलों में शिक्षकों की कई समस्याएं हैं। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी गंभीर समस्या बनती जा रही है। वर्तमान में उच्चीकृत कई विद्यालयों का संचालन एक शिक्षक से ही कराया जा रहा है, जबकि यह विद्यालय आपस में काफी दूरी पर स्थित होते हैं, ऐसे में शिक्षकों को कई कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना वायरस की विभीषिका चरम पर है। महंगाई के कारण शिक्षकों के लिए मौजूदा समय कष्टदाई होता जा रहा है। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों ने पूर्वांचल के जिलों में संगठन को और सक्रिय बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

बैठक में राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एससीईआरटी चेयरमैन मीनाक्षी कॉल, वली उल्ला खां, पूर्व प्रांतीय महामंत्री जीएस शुक्ल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा, ओमप्रकाश चतुर्वेदी कानपुर, अजीत प्रताप सिंह फैजाबाद, धीरज भटनागर, अखिलेश दीक्षित बांदा, अरविंद गौतम बरेली, आशीष गुप्ता कानपुर, अमित शुक्ला, रामसिंह राजपूत, राहुल कंचन वर्मा, राहुल जैन, ज्योत्सना सिंह, स्मिता निगम, ज्ञानेश वाजपेई, ओमपाल सिंह, जगदेव सिंह चौहान, अशोक गौतम सहित कई शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व महामंत्री जीएस शुक्ल और संचालन राजकीय शिक्षक संघ के कार्यकारी मंत्री एवं तिरुपति विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कृष्ण कुमार भार्गव ने किया। बैठक को सफल बनाने में तकनीकी रूप से सहयोग प्रदान करने में एसजीएए के पूर्व महामंत्री हेमंत तिवारी, अनंत तिवारी व रूपेश साहू ने अपना सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed