फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no generator at postmortom house

पोस्टमार्टम हाउस में जेनरेटर की व्यवस्था नहीं, लोग हो रहे परेशान

Thu, 05 Nov 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
no generator at postmortom house
transfarmers - फोटो : transfarmers
ललितपुर। जिले का पोस्टमार्टम हाउस मुख्य शहर से करीब चार किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में बना है। रात में वहां बिजली की दिक्कत रहती है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से वहां जेनरेटर नहीं होने से लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अगर किसी का इमरजेंसी में पोस्टमार्टम कराना हो तो कर्मचारी जेनरेटर लाने को कहते हैं। वहीं रात्रिकालीन ड्यूटी पर लगाए गए चिकित्सक वहां नहीं रहते।
विज्ञापन

ललितपुर जिले का नवीन पोस्टमार्टम हाउस पटौरा गांव में है। वहां पर ग्रामीण क्षेत्र से आई बिजली की व्यवस्था है। ग्रामीण इलाका होने के कारण प्राय: रात में बिजली कटौती होती रहती है। ऐसे में बिजली व्यवस्था नहीं होने से इमरजेंसी में होने वाले पोस्टमार्टम में दिक्कत आ रही है। मंगलवार की रात एक युवक का पोस्टमार्टम कराने गए परिजनों को इसी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद भी पोस्टमार्टम के लिए तैनात चिकित्सक पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि अगर बिजली चली गई तो पोस्टमार्टम में दिक्कत होगी। वहां तैनात एक कर्मचारी सूरज का कहना रहा कि विभाग की तरफ से यहां जेनरेटर की व्यवस्था नहीं है। इसलिए रात में होने वाले पोस्टमार्टम में दिक्कतें आती हैं। सीएमएस डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस पर जेनरेटर की व्यवस्था के लिए शासन से अनुमति मांगी जाएगी। उसके बाद वहां जेनरेटर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed