फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no entry without helmit

बर ना हेल्मेट के शहर में नहीं कर सकेंगे प्रवेश

Fri, 06 Aug 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
no entry without helmit
police new car.jpg - फोटो : police new car.jpg
ललितपुर। जनपद में अधिकांश सड़क हादसों में मौत दो पहिया वाहन चालकों की हेलमेट नहीं पहनने के कारण होती हैं। इसके लिए अब पुलिस व यातायात विभाग द्वारा लोगों में जागरूकता और नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए अभियान चलाएगी, जिसके तहत बिना हेलमेट के वाहन चालकों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, हूटर की मनाही के लिए सख्ती से कार्रवाई भी होगी। इसके लिए शहर में प्रवेश स्थलों पर विशेष चेकिंग व कार्रवाई का लाइव डेमोस्ट्रेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में हर माह करीब बीस से पच्चीस सड़क हादसे होते हैं, जबकि हर माह सात से दस मौतें सड़क दुर्घटनाओं के कारण होती हैं। इसके बाद भी लोग हेलमेट पहनने से परहेज कर रहे हैं। वहीं, चार पहिया वाहनों पर हूटर की मनाही है, इसके बाद भी लोग हूटर बजाते हुए गाड़ियां दौड़ाकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसके लिए अब पुलिस व यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बारिश कम होने के बाद अभियान चलाया जाएगा। जिसमें शहर में प्रवेश वाले स्थानों पर चेकिंग की जाएगी और ऐसे लोगों को शहर में किसी भी रास्ते से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही शहर में भी मुख्य चौराहों पर विशेष चेकिंग की जाएगी। इसके साथ ही हूटर की मनाही के लिए भी यातायात विभाग द्वारा अभियान चलाया जाएगा, जिसमें वीआईपी के लिए भी नियमों को फॉलो करना होगा। चेकिंग के दौरान हूटर वाले वाहनों से हूटर भी हटवाया जाएगा और उसका लाइव डेमोस्ट्रेशन किया जाएगा, ताकि नियमों को तोड़ने वालों को शर्मिंदगी महसूस हो और वह खुद के साथ ही दूसरों का जीवन बचाने के लिए नियमों का पालन करते रहें और सड़क हादसों में कुछ कमी आ सके।
विज्ञापन

हेलमेट हो जरूरी और हूटर की मनाही के लिए जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। बिना हेलमेट पहनने वालों के लिए शहर में प्रवेश वाले सभी रास्तों पर विशेष चेकिंग की जाएगी, ताकि कोई भी बिना हेलमेट के प्रवेश न कर सके। हूटर की मनाही के लिए अभियान का लाइव डेमोस्ट्रेशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इमरान अहमद, क्षेत्राधिकारी सदर एवं प्रभारी सीओ यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed