फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no entry without helmet

बिना हैल्मेट शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे बाइक सवार

Wed, 03 Feb 2021 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
no entry without helmet
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विद्यार्थियों को जागरुक करते यातायात प्रभारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंगलवार को महर्रा स्थित भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन में यातायात विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। एसआई नरेेंद्र सिंह ने कहा कि सबसे अधिक दुर्घटना ललितपुर में हो रही हैं। यह बहुत दुखद है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि हेलमेट और यातायात नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। बगैर हेलमेट के ललितपुर जिले में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में यातायात विभाग के प्रभारी अनुज सिंह गंगवार ने कहा कि दो पहिया के लिए हेलमट और चार पहिया वाहन के लिए सीट बेल्ट आवश्यक रुप से प्रयोग करें और सावधानी से गाड़ी चलाएं। उन्होंने कहा कि अधिकांश दुर्घटनाएं तीन कारण से होती हैं। नींद, नशा और तेज रफ्तार, हमें गंतव्य तक पहुंचने के लिए समय पहले निकलना चाहिए। जिससे सकुशल पहुंच सकें। प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को चेतावनी देते हुए कहा कि जो दो पहिया वाहनों से आते हैं वो हेलमेट लगा कर ही महाविद्यालय आएं। बीएड की छात्रा ममता रेकवार ने सड़क सुरक्षा पर गीत सुनाया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुनील जैन, फार्मेसी प्राचार्य डॉ. विवेक तोमर, डॉ. रोहित सिंघई, विनोद कुमार, कामता प्रसाद, निधि जैन, रंजना नामदेव, मधु जैन, भावना साहू, भावना सेन आदि मौजूद रहे। संचालन अश्वनी कुमार जैन व आभार प्राचार्य डॉ. सुनील जैन ने व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed