{"_id":"5efb83628ebc3e42f10025ff","slug":"no-electricity-in-sidhanpura-ward-lalitpur-news-jhs17037128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्दनपुरा वार्ड में विद्युत व्यवस्था नहीं हो पाई दुरूस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्दनपुरा वार्ड में विद्युत व्यवस्था नहीं हो पाई दुरूस्त
विज्ञापन
सिद्धनपुरा वार्ड नंबर एक में अहिरवार धर्मशाला के पास टूटकर तिरछा हुआ खंभा
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। वार्ड नंबर एक सिद्धनपुरा में बिजली की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में सहायक अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड को शिकायती पत्र दिया गया है। इसमें खुले तार की जगह बंच केबल डलवाने की मांग की है।
मोहल्ला नेहरू नगर निवासी उमाशंकर मिश्रा ने सहायक अभियंता को दिए शिकायती पत्र में कहा कि कई वर्षों से विद्युत के खुले तार खंभों पर बंधे हैं, जिससे तेज हवा में फाल्ट हो जाते हैं। ऐसे में जनहानि होने की संभावना बनी रहती है। विगत दिनों में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके स्थान पर विभाग ने नया खंभा लगाया है। खुले विद्युत तार जो टूट गए हैं, उनकी रिपेरिंग की जा रही है। यदि तारों की जगह बंच केबल डलवा दी जाए तो खुले तारों के टूटने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
उधर, अहिरवार धर्मशाला के आगे शकील खान मिस्त्री के घर के बगल में 20 जून को आई आंधी में सीमेंट का खंभा तिरछा हो गया था, जो कभी भी किसी के ऊपर या किसी के मकान के ऊपर गिर सकता है। इससे बड़ी घटना घटित हो सकती है। इसी तरह हरसिंह के मकान के सामने सीमेंट का खंभा तिरछा हो गया है। दस दिन बीतने के बाद भी अभी तक टूटे पड़े बिजली के खंभे को नहीं बदला गया है।
विज्ञापन
शहर के विभिन्न वार्डो में विद्युत की व्यवस्थाएं ठीक हैं, लेकिन सिद्दनपुरा में शिकायत करने के बाद भी विभाग के कर्मी आने से कतराते हैं। कई बार वे फोन तक नहीं उठाते हैं, जिससे उन्हें बिजली में आई खराबी की जानकारी नहीं मिल पाती है।
- शकील खान मिस्त्री
बारिश के दौरान बिजली की आवश्यकता होती है। अंधेरे में जहरीले कीड़ों के विचरण का भय बना रहता है। इसके बाद भी विभाग के लोग शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। इस कारण कई दिन तक आपूर्ति बाधित बनी रहती है।
- बलराम
विद्युत विभाग के अधिकारियों को वार्ड में कई स्थानों पर खंभे टूटने के संबंध में कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी वार्ड में विद्युत की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में हीलाहवाली बरती जा रही है।
- रामवती रजक, सभासद वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा