फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no electricity for 20 days

बीस दिन से नहीं है बिजली

Mon, 06 Jul 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
no electricity for 20 days
bijli tower - फोटो : bijli tower
ललितपुर। तहसील क्षेत्र महरौनी के ग्राम भौंरट व सतलींगा में 20 दिनों बिजली ठप पड़ी है। गांव के दोनों ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से विभाग ने इन्हें बदलवाने की ओर ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में बिजली की समस्या आम हो गई है। आए दिन किसी न किसी गांव की बिजली आपूर्ति ठप रहती है। विभाग इस समस्या की ओर ध्यान तक नहीं देता है। तहसील महरौनी के ग्राम भौंरट और सतलींगा में दोनों ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण करीब 20 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। गांव में अंधेरा पसरा रहता है, जिससे चोरी एवं अन्य अनहोनी घटनाओं का डर ग्रामीणों को सता रहा है। गांव में मच्छरों का प्रकोप है। बिना बिजली के ग्रामीणों का जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। उन्होंने दो जुलाई को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस पर उपजिलाधिकारी ने बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी को गांव की विद्युत आपूर्ति चालू कराने का आदेश दे दिए लेकिन अबतक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

गांव में बिजली की समस्या को बीस दिनों से ज्यादा हो गए, लेकिन विभाग द्वारा कोई भी सुधार का प्रयास नहीं किया गया। विभाग गांव में ट्रांसफार्मर नहीं बदलवा रहा है। इससे बहुत परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

- यशवंत सिंह
बिजली की समस्या से हम लोग बहुत परेशान हैं। बीस दिनों से गांव में रखे दोनों ट्रांसफार्मर फुंके हैं, लेकिन विभाग बदलवाने का नाम नहीं ले रहा है। हम सब बहुत परेशान हैं। पूरी रात जागकर काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुल्तान सिंह
गांव भौरंट और सतलींगा में लाइट की समस्या है। हम लोगों ने समस्या के संबंध में विभाग में शिकायत की और एसडीएम को भी शिकायत की लेकिन, इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
- कल्लू
बिजली ठप है। इस समस्या के समाधान के प्रति किसी ने अभी तक ध्यान नहीं दिया। गांव में बिजली नहीं होने के कारण सभी ग्रामवासी परेशान हैं। अगर ट्रांसफार्मर बदले जाते तो समस्या का हल हो जाता।

- रोहित
गांव के लगभग सभी लोगों के बिल बकाया है। कनेक्शनधारकों को बकाया की लिस्ट भी दी, लेकिन किसी ने भी कोई रिस्पॉस नहीं दिया। गांव के कनेक्शनधारक बिल जमा नहीं कर रहे हैं, जिस कारण अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं रखा जा सका।
- ब्रजेंद्र पाल, अवर अभियंता विद्युत उपखंड महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed