कलौथरा/ बिरधा। सजनाम फीडर के करीब 12 ग्रामों में पिछले तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है, जिसमें कलौथरा, कलरव, सिंगेपुर, सतौरा, पिपरिया पाली, कोकटा, नीमखेरा, हरपुरा, सलैया कुलुवा, सहित ग्रामों में तीन दिन से बिजली ठप है। जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मच्छरों के आतंक से कई प्रकार की बीमारियां भी फैल रही हैं। साथ ही किसान अपनी सिंचाई समय से नहीं कर पा रहे हैं। किसानो की ट्यूबवेल चालू हो गए है और पाइप लाइन भी खेतों में बिछी पड़ी हुई है लेकिन किसान पिछले तीन दिन से लाइट आने का इंतजार कर रहे हैं। बिजली नहीं आने से कई प्रकार की बीमारी भी उत्पन्न हो रही है।