फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no corona positive found

2479 की जांच में नहीं मिला संक्रमित

Sun, 01 Aug 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
no corona positive found
2479 की जांच में नहीं मिला कोई संक्रमित
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 2479 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया। इससे संक्रमण को लेकर राहत रही। 2479 व्यक्तियों के सैंपल में आरटीपीसीआर किट से 1259 सैंपल और एंटीजन किट से 1220 सैंपल लिए गए। एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। आरटीपीसीआर किट के सैंपलों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लैब में भेजा गया है। वर्तमान में संक्रमितों का आंकड़ा 12703 है। इनमें 128 की मौत हो चुकी और 12572 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। बीते दिनों कोविड जांच को भेजे गए आरटीपीसीआर के 2660 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
सेहत : 4085 ने लगवाई कोविड वैक्सीन
ललितपुर। जिले में कोविड वैक्सीन का टोटा बना हुआ है। लोग टीका लगवाने के लिए सुबह से ही लाइनों में लग रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए टीकाकरण में 18 से 44 वर्ष के 2827 युवाओं ने पहली डोज लगवाई। साथ ही 44 से अधिक उम्र के 1258 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान कुल 4085 लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे वैक्सीनेशन में जिला अस्पताल के सेंटर पर 18 से 44 वर्ष तक के 140 युवा लाभार्थियों ने पहली डोज लगवाई। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में 194, शहर के जगदीश मार्केट में 155, सुधा सागर इंटर कॉलेज में 176, लिटिल फ्लावर 158, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर में 174, रावर इंटर कॉलेज में 245, रैन बसेरा में 220 लाभार्थियों ने कोविड टीकाकरण कराया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में 286, पीएचसी जखौरा 167, सीएचसी मड़ावरा में 301, महरौनी में 360, बार में 91, तालबेहट 160, युवाओं ने डोज लगवाया। 44 वर्ष से अधिक उम्र के 1258 लोगों ने कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण ने बताया कि शनिवार को किए गए टीकाकरण में 18 से 44 वर्ष के 2827 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1258 लोगों ने डोज लगवाए।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed