{"_id":"60c3c25e8ebc3ebd9e334b63","slug":"no-corona-cases-in-three-months-lalitpur-news-jhs1969024105","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: तीन माह बाद पहली बार एक दिन में नहीं मिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: तीन माह बाद पहली बार एक दिन में नहीं मिला संक्रमित
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश लगता नजर आ रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 2865 व्यक्तियों के नमूना लिए। तीन माह बाद पहली बार राहत रही है कि एक दिन में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है।
जनपद के कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण कमजोर हो गया है। बीते माह के दूसरे सप्ताह के बाद संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही थी। इस माह में भी संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी रही। जून माह की शुरूआत से संक्रमण का आंकड़ा दहाई का अंक नहीं छू सका है। इसको लेकर राहत रही है। शुक्रवार को तीन माह में पहली बार एक दिन में एक भी संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला है। ऐसी स्थिति मार्च माह के शुरूआती सप्ताह में रही थी। अब जिले में भी संक्रमण पर नियंत्रण नजर आ रहा है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 2865 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 1196 सेंपल आरटीपीसीआर किट से व ट्रूनेट से दो और एंटीजन किट से 1667 व्यक्तियों के सैंपल लिए। एंटीजन किट व ट्रूनेट की जांच में एक भी संक्रमित नहीं पाया गया है। तीन माह बाद एक दिन में संक्रमित न मिलने से जनपदवासी राहत महसूस कर रहे हैं।
2478 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 12673 पहुंच गया। इनमें 124 की मौत हो चुकी और 12508 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान में 41 मरीजों का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 2478 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। राहत यह है कि रिकवरी रेट बढ़कर 98.69 पहुंच गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2865 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनकी आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।
- डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट